गोशाला में लगी आग, छप्पर जलकर राख
बस्ती के महादेव गांव में एक रात आग लगने से छप्पर जलकर नष्ट हो गया। गांव के हरीश सिंह के घर पर मच्छरों से बचाने के लिए धुइंहर जलाया गया था, जब चिंगारी ने घास-फूस के छप्पर को जला दिया। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने में मदद की, जिससे जानवर सुरक्षित बच गए।
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर बाजार थाना क्षेत्र के महादेव गांव में बीती रात घारी में धुइंहर की चिंगारी से आग लगने के कारण छप्पर जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी हरीश सिंह के घर पर जानवरों को मच्छरों से बचाने के लिए घारी में धुइंहर जलाया गया था। इसी दौरान परिवार के सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। अचानक धुइंहर से निकली चिंगारी घास-फूस व टीन शेड से बने छप्पर में जा लगी, जिससे आग लग गई।जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक छप्पर की घारी जलकर राख हो चुकी थी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने भी आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।परिजनों के मुताबिक, घारी में बंधी गाय को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे जानवर सुरक्षित बच गया। आग से केवल छप्पर को ही नुकसान हुआ है, अन्य कोई सामान नहीं जला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


