Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsFire Erupts at Vikky s Scrap Yard in Deisad Market Panic Among Locals
देइसाड़ बाजार में अचानक उठने लगी आग की लपटें, सहमे लोग

देइसाड़ बाजार में अचानक उठने लगी आग की लपटें, सहमे लोग

संक्षेप: Basti News - बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के देइसाड़ बाजार में सोमवार सुबह एक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें आसमान छू रही थीं और काला धुआं निकल रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।...

Mon, 27 Oct 2025 12:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के देइसाड़ बाजार में सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे एक घर के पीछे से आसमान छूती हुई आग की लपटें व उसमें से निकलता हुआ काला धुंआ देखकर लोगों में दहशत फैल गई। काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर जमा हो गए और आग पर काबू करने का प्रयास शुरू हो गया। बाजार में कबाड़ का काम करने वाले विक्की कबाड़ी के गोदाम में अज्ञात कारण से आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मुकामी पुलिस व फॉयर ब्रिगेड को दी गई। बस्ती से पहुंची फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इसके बाद आस-पास के लोगों ने राहत महसूस किया।

बाजार में कबाड़ का काम करने वाले विक्की कबाड़ी का मकान सड़क पर है और घर के पीछे उसने गोदाम बना रखा है। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील सामान का स्टॉक मौजूद था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक गोदाम से काला धुंआ उठने लगा, इसी के साथ आसमान छूती हुई आग की लपटें उठने लगी। आग इतनी भीषण थी कि उसके करीब जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। घटना स्थल के पास ही कई घर हैं तथा करीब में लकड़ी का स्टॉक किया हुआ है। आग के फैलने के डर से लोग सहमें हुए थे।