आग लगने से चार झोपड़ियां जलकर राख, सिलेंडर फटने से भड़की आग
Basti News - बस्ती के महुआ पार खुर्द में एक रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। पवन राजभर का घर बंद था और आग लगने के दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के महुआ पार खुर्द स्थित मदारहवा पुरवा में शाम लगभग सात बजे अज्ञात कारणों से रिहायशी छप्पर के मकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना में चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। मकान में ताला बंद था और अचानक अंदर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक छप्पर में रखा पूरा सामान जल चुका था। जानकारी के अनुसार, मदारहवा निवासी पवन राजभर अपने परिवार के साथ कलवारी–रामपुर तटबंध पर छप्पर का मकान बनाकर रहते हैं। रोजी-रोटी के कारण पवन इस समय प्रदेश से बाहर गए हुए हैं और उनकी पत्नी गुंजा भी रिश्तेदारी में गई थीं, जिससे घर पूरी तरह बंद था।

इसी बीच आग लग गई और स्थिति गंभीर हो गई। आग बुझाने के दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लपटें फैलकर पवन के पिता बहादुर राजभर के छप्पर तक पहुंच गईं। इसमें गेहूं, चावल, कपड़े और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चारों झोपड़ियां जल चुकी थीं। सूचना पर डायल 112 पुलिस और थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से आग लगने के कारणों की जानकारी ली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




