16 बीघा फसल जली, आग लगाने के शक में दो पक्ष भिड़े
Basti News - बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। परसरामपुर थानाक्षेत्र के ढेलहूपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। परसरामपुर थानाक्षेत्र के ढेलहूपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन किसानों की करीब 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। तेज गर्म हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के ही लोगों पर फसल जलाने का आरोप लगाने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट हो गई।गांव निवासी अवधेश नारायण सिंह के खेत में अचानक आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए समर्थ सिंह और रामसुरेश के खेत तक पहुंच गई। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची।
हालांकि, दमकल के पहुंचने तक काफी नुकसान हो चुका था। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में तीनों किसानों की लगभग 16 बीघा फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई।आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। वहीं, पीड़ित किसान अवधेश नारायण सिंह ने गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों पर फसल में आग लगाने और मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी विश्वमोहन राय ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फसल जलाने का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


