कुंवरनगर वार्ड में लगी आग, अफरातफरी
बस्ती। हर्रैया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 कुंवरनगर में करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट

बस्ती। हर्रैया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 कुंवरनगर में करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट से झाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग का विकराल रूप देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग लगने के स्थान के पास कबाड़ रखा हुआ था, जिससे कबाड़ कारोबारियों के होश उड़ गए।उन्हें आशंका थी कि यदि आग कबाड़ तक पहुंच गई तो लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। स्थिति को देखते हुए वार्डवासियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि तब तक आग पास स्थित यूकेलिप्टस के बाग तक पहुंच चुकी थी। आग की चपेट में आकर करीब तीन बीघा क्षेत्र में फैली झाड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में वार्ड निवासी जैसराम, पवन और हाजी मोहम्मद की केबल क्षतिग्रस्त हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


