बस्ती में टेंट हाउस की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
बस्ती में कंपनी बाग चौराहे पर एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास के दौरान एक किशोर को संदिग्ध गतिविधियों में पाया गया, जिसने आग लगाने के बाद बुझाने में भी मदद की। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
बस्ती। शहर के कंपनी बाग चौराहे स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में गुरुवार भोर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग से हजार से अधिक कुर्सियां, सोफे, दरी, फर्नीचर, मैट समेत अन्य सामान नष्ट हो गया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घटना के बाद आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक किशोर दुकान के पिछले हिस्से में घुसता और आग लगाकर बाहर निकलता दिखाई दिया।
हैरानी की बात यह रही कि आग लगने के बाद वही किशोर आग बुझाने में भी लोगों की मदद करता नजर आया।संदिग्ध हरकत सामने आने पर स्थानीय लोगों ने किशोर को पकड़ लिया। टेंट हाउस के मालिक चिंटू सरदार ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


