छावनी बाजार में सजी अबीर, गुलाल व पिचकारी की दुकान

Mar 02, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - छावनी में होली के पर्व के नजदीक आते ही रंग और गुलाल की दुकाने सज गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार होली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। विभिन्न आकारों की पिचकारियां और हर्बल गुलाल की मांग भी बढ़ी है। दुकानदारों ने एक सप्ताह पहले से ही सामान सजाना शुरू कर दिया है।

छावनी बाजार में सजी अबीर, गुलाल व पिचकारी की दुकान

छावनी। कस्बा सहित आसपास के बाजारों में रंगों के पर्व होली के नजदीक आते ही रंग व गुलाल की दुकान सज गई है। दुकानों पर सजे रंग, गुलाल व पिचकारी लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार होली पर फरसा, हथौड़ी, बांसुरी, गिटार, छाता पेंसिल, गदा, धनुष बाण एवं पशु पक्षी की शक्ल सहित विभिन्न आकारों में पिचकारियां तथा विभिन्न प्रकार के मुखौटे मौजूद हैं। बाजार में 20 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये कीमत तक पिचकारी हैं। बाजार में हर्बल गुलाल व रंगों की अब मांग भी अधिक है। छावनी कस्बे में दुकानदार गणेश मोदनवाल ने बताया कि इस बार होली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

इसके चलते दुकानदारों ने होली से एक सप्ताह पूर्व ही पर्व पर बिकने वाले सभी सामानों को दुकानों पर सजाना शुरू कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।