महिला आरक्षी को प्रभारी निरीक्षक ने धमकाया, एसपी से शिकायत

Feb 18, 2026 11:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती शहर के एक पुलिस स्टेशन में तैनात महिला आरक्षी ने प्रभारी निरीक्षक पर गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। महिला ने अपनी मां की तबियत खराब होने के कारण अवकाश मांगा था, लेकिन अनुरोध ठुकराए जाने पर प्रभारी निरीक्षक ने गालियां दीं। महिला ने एसपी से जांच की मांग की है।

महिला आरक्षी को प्रभारी निरीक्षक ने धमकाया, एसपी से शिकायत

बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती शहर के एक पुलिस स्टेशन में तैनात महिला आरक्षी ने प्रभारी निरीक्षक पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि उसकी मां की तबियत काफी खराब है। इसके चलते वह प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर अवकाश स्वीकृत करने के लिए कहा था। अनुरोध के बाद भी उन्होंने अवकाश स्वीकृत नहीं किया। जरूरी होने के चलते मैंने प्रभारी निरीक्षक से अवकाश के बारे में दूसरी बार विनती किया तो वह बिफर गए। कई गालियां देते हुए मुझे जातिसूचक गाली दी। अपने हमराही को मुझे मारने के लिए पकड़ने को कहा। अपने चैम्बर की लाइट बंद कर मुझे दौड़ा लिया।

किसी प्रकार मैं भागकर जान बचाई। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद है। महिला आरक्षी ने एसपी से प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।