दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, एक युवक की मौत

Feb 28, 2026 11:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर बाजार थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमा के पास दो

दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, एक युवक की मौत

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर बाजार थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमा के पास दो बाइकों की भिडंत में घायल एक की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। मनोज गौड़ (35) निवासी टेमा कलवारी की तरफ से आ रहे थे। वह टेमा चौराहे के पास स्थित अपने घर के सामने पहुंचे थे कि दूसरी तरह से बाइक लेकर आए सूरज (23) निवासी रानीपुर व उमेश निवासी बिगहिया के बाइक से भिड़ गए। दोनों बाइकों की भिड़ंत में तीनो गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायलो को एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल भेजा। जहां से मनोज की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज बस्ती रेफर कर दिया गया।

यहां से उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन मनोज गौड़ को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में कप्तानगंज के पास उसकी मौत हो गई। परिजन कप्तानगंज सीएचसी ले गये, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मनोज के घर में पत्नी सुनीता, एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।