Fatal Accident in Rudhauli Retired Transport Employee Dies After Being Hit by Speeding Bike बाइक की ठोकर से सेवानिवृत्त कर्मचारी की हुई मौत, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsFatal Accident in Rudhauli Retired Transport Employee Dies After Being Hit by Speeding Bike

बाइक की ठोकर से सेवानिवृत्त कर्मचारी की हुई मौत

Basti News - रुधौली, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत रुधौली स्थित पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार आ

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 30 Dec 2024 01:38 AM
share Share
Follow Us on
बाइक की ठोकर से सेवानिवृत्त कर्मचारी की हुई मौत

रुधौली, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत रुधौली स्थित पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार आ रही बाइक ने सड़क पार कर रहे परिवहन निगम के सेवानिवृत कर्मचारी को ठोकर मार दिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने बाइक चालक हिरासत व बाइक को कब्जे में ले लिया है।

नगर पंचायत रुधौली के नेताजी सुभाष नगर वार्ड (मुड़ियार ) निवासी पैसठ वर्षीय रामकृपाल सिंह पुत्र लालबहादुर सिंह जो परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वह रविवार की शाम को घर से रुधौली कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास अपने पट्टीदार अजय सिंह के दुकान पर जा रहे थे। वह सड़क को पार कर रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली लेकर आई। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रामकृपाल सिंह के दो पुत्र हैं, जिसमें एक वेद प्रकाश सिंह उर्फ अन्टू तथा दूसरे देवप्रकाश सिंह उर्फ मंजुल हैं। उनकी एक पुत्री बिन्दूबाला सिंह भी हैं। मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। उनके मौत की खबर घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौत को लेकर गांव में मातम छा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।