वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
Basti News - गोरखपुर में बड़हलगंज थाना क्षेत्र के झुमिला चौराहा के पास एक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक 20 वर्षीय राहुल प्रजापति है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के झुमिला चौराहा स्थित एसआरपी पब्लिक स्कूल के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पैदल जा रहा एक अन्य युवक भी हादसे में घायल हो गया। कोतवाल सुनील कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बड़हलगंज भेजा। वहां महुलिया पोयल गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल प्रजापति पुत्र रमाशंकर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि महुलिया पोयल गांव निवासी 19 वर्षीय मनीष प्रजापति पुत्र रमेश गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज बड़हलगंज स्थित दुर्गावती अस्पताल में चल रहा है।हादसे
में पैदल जा रहे सरवन पुत्र रामपाल भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार सीएचसी बड़हलगंज में कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


