
मिल चलाने की मांग को लेकर वाल्टरगंज में धरना जारी
Basti News - बस्ती में गोविंदनगर चीनी मिल को चालू कराने के लिए किसान, व्यापारी और मजदूरों का धरना 26वें दिन भी जारी है। उनका कहना है कि डिप्टी सीएम के माध्यम से उनकी मांगें सरकार तक पहुंच चुकी हैं। सभी को उम्मीद...
बस्ती, निज संवाददाता। गोविंदनगर चीनी मिल चालू कराए जाने को लेकर किसान, व्यापारियों व मजदूरों का धरना 26वें दिन जारी रहा। इनका कहना है कि डिप्टी सीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार तक हमारी मांगे पहुंच गई है। उम्मीद है कि जल्द ही किसान हित में सरकार कोई बड़ा निर्णय लेगी। मिल मजदूर महेश कुमार पांडेय ने बताया कि चीनी मिल का मुद्दा किसानों से जुड़ा है। क्षेत्र का गन्ना किसान धरने को पूरी तरह से समर्थन दे रहा है। कर्मचारी अंगद वर्मा ने कहा कि हर रविवार को क्षेत्र के गन्ना किसान, मजदूर और व्यापारियों के लिए भोजन की व्यवस्था रहती है।

यह परम्परा चीनी मिल चलने तक चलती रहेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


