भेलमापुर क्रय केंद्र स्थापना की मांग, डीएम कार्यालय पर शुरू हुआ धरना

भेलमापुर क्रय केंद्र स्थापना की मांग, डीएम कार्यालय पर शुरू हुआ धरना

संक्षेप:

Basti News - बस्ती में भाकियू और किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र भेलमापुर की स्थापना की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरना अधिकारियों की अनदेखी के कारण जारी है। भाकियू ने 17 सूत्रीय...

Oct 18, 2025 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

बस्ती, निज संवाददाता। दुबौलिया थानाक्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र भेलमापुर को स्थापित करने की मांग को लेकर भाकियू और किसानों ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। यह धरना शुक्रवार रात सात बजे के बाद भी जारी रहा। भाकियू नेताओं का कहना था कि अधिकारी गन्ना क्रय केंद्र भेलमापुर की समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। धरना स्थल पर भी कोई अधिकारी नहीं आया। इसके चलते उनका धरना जारी रहेगा। भाकियू ने 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष गौरीशंकर चौधरी ने कहा कि जब तक भेलमापुर में गन्ना क्रय खोले जाने की स्वीकृति प्रशासन पूर्ण रूप से नहीं देता है, तब तक यह धरना जारी रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भाकियू के पूर्वान्चल अध्यक्ष अनूप कुमार चौधरी, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र किसान, पूर्वांचल वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर ने कहा कि भेलमापुर में गन्ना क्रय केन्द्र प्रस्तावित है। किन्तु जिला गन्ना अधिकारी यहां क्रय केन्द्र शुरू नहीं कराना चाहते है। इसे लेकर भाकियू ने हर्रैया तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में पिछले 19 सितम्बर से तहसील परिसर में धरना भी दिया जा रहा है। धरने के बाद भी जिम्मेदार चुप है। भाकियू नेता दीवानचंद पटेल ने कहा कि इस समस्या को किसान समाधान दिवस और दिशा की बैठक में भी उठाया गया था। किन्तु गन्ना अधिकारी सन्तोषजनक जबाब नहीं दे रहे हैं। यदि समस्या का समुचित समाधान नहीं हुआ तो भाकियू आरपार के संघर्ष को बाध्य होगी। डीएम कार्यालय पर धरना देने वालों में जयराम चौधरी, रामचन्द्र सिंह, डॉ. आरपी चौधरी, अजय कुमार पाण्डेय, अरविन्द वर्मा, विनोद वर्मा, राम कुमार वर्मा, श्रवण चौधरी, राम सिंह, विनोद कुमार चौधरी, आज्ञाराम, भाष्कर दूबे, रामदास, हृदयराम वर्मा, जगदम्बा, जर्नादन मिश्र, रामसागर चौधरी, सुधाकर दूबे, रमाशंकर यादव, लक्ष्मण चौधरी आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में भाकियू ने गन्ना मूल्य 450 रुपया प्रति कुंतल, छोटे और सीमांत किसानों की पूर्ण ऋण माफी, स्मार्ट मीटर, निराश्रित पशुओं से बचाव, बीमा योजना में सुधार, बीज, खाद, डीजल व कीटनाशक को टैक्सफ्री, एमएसपी, भंडार केंद्र की स्थापना सहित अन्य मांग को किया। --- एक्ट के विपरीत है दूसरी जगह गन्ना क्रय केंद्र की स्थापना भाकियू नेता दीवान चंद्र ने कहा कि गन्ना आयुक्त ने भेलमापुर के नाम पर गन्ना क्रय केंद्र स्वीकृत किया है। 2015 में जब यह केंद्र खोला गया तो वहां पर रास्ते की समस्या थी। रास्ते की समस्या को देखते हुए पास के भरपुरा गांव में क्रय केंद्र का संचालन किया जाने लगा। अब भेलमापुर गांव के पास से टूलेन राजमार्ग बन गया है। रास्ता होने के बाद 2024 में किसानों ने भेलमापुर गन्ना क्रय केंद्र को अपने निर्धारित जगह पर खोलने की मांग को लेकर आंदोलन किया। उस समय अधिकारियों ने यह कहते हुए आंदोलन समाप्त करा दिया कि अगले वर्ष निर्धारित जगह पर स्थापित हो जाएगा। अब इसी मांग को लेकर 19 सितम्बर से हर्रैया तहसील में किसानों ने धरना शुरू किया। मौके पर एसडीएम, गन्ना अधिकारी, सीडीआई और सचिव गन्ना समिति ने वार्ता किया और कहा कि जनमत के आधार पर निर्णय किया जाएगा। गन्ना क्रय केंद्र भेलमापुर में स्थापित हो गया भरपुरा में, इसको लेकर जनमत संग्रह हुआ। भेलमापुर के पक्ष में 109 तथा भरपुरा के पक्ष में 90 मत पड़े। इसके बाद भी अधिकारियों ने मांग की अनदेखी की। उत्तर प्रदेश गन्ना खरीद आपूर्ति अधिनियम के अनुसार जिस राजस्व गांव के नाम पर गन्ना क्रय केंद्र खुलेगा, उसी राजस्व गांव की सीमा में केंद्र स्थापित होगा। जबकि यहां पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इस केंद्र पर भेलमापुर गांव के किसान 75 सौ कुंतल गन्ना देते हैं, जबकि भरपुरा क्षेत्र से 14 सौ कुंतल गन्ना ही मिलता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए भेलमापुर में गन्ना क्रय केंद्र स्थापित होना चाहिए। ---