अनाजों का वाजिब दाम दिलाने को सौंपा ज्ञापन

Feb 18, 2026 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती में भाकियू जनकल्याण गुट ने किसानों को अनाजों का उचित मूल्य न मिलने पर बैठक की। नेता सुभाष तिवारी ने कहा कि खेती अब घाटे का सौदा बन गई है। किसानों ने सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य के बजाय बेहतर मूल्य देने की मांग की। ज्ञापन एसडीम हिमांशु कुमार को सौंपा गया।

अनाजों का वाजिब दाम दिलाने को सौंपा ज्ञापन

बस्ती, निज संवाददाता। किसानों को अनाजों का वाजिब दाम नहीं मिलने सहित अन्य मुद्दों को लेकर मंगलवार को भाकियू जनकल्याण गुट ने रामनगर ब्लॉक के धौरहरा गांव में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाकियू नेता सुभाष तिवारी ने कहा कि किसानों को सरकार की ओर से अनाजों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण खेती अब किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। उन्होंने बैठक के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीम हिमांशु कुमार को सौंपा। किसानों ने सरकार से मांग की कि सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य के बजाय अनाजों का बेहतर मूल्य दिलाए जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।