घायल की मौत के बाद जिला अस्पताल के गार्ड से भिड़े परिजन, हंगामा
बस्ती के जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एक घायल युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। बाइक-ट्रैक्टर टक्कर में युवक घायल हुआ था। परिजनों ने गार्ड पर बदसलूकी का आरोप लगाया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया।
बस्ती। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में घायल की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजन वहां तैनात गार्ड पर बदसलूकी का आरोप लगा रहे थे। विवाद की सूचना पर वहां पर बड़ी संख्या में गार्ड इकट्ठे हो गए थे, इसलिए मामला ज्यादा बिगड़ने नहीं पाया। ट्रामा सेंटर में हुए विवाद का वीडियो बनाकर किसी ने वॉयरल कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव के पास गुरुवार रात बाइक व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया। चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
युवक बाइक से सिद्धार्थनगर से बस्ती रिश्तेदारी में आए थे और वापस जा रहे थे। हादसे की सूचना पर युवकों के परिजन व रिश्तेदार बड़ी संख्या में ट्रामा सेंटर पहुंच गए, इसी बीच किसी गार्ड से उनका विवाद हो गया। घटना से आहत लोगों का धैर्य जवाब दे गया और वहां विवाद शुरू हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


