Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsFacebook Messenger Fraud 1 3 Lakh Scam Exposed
फेसबुक मैसेंजर पर भेजा संदेश, झांसे में आकर 1.30 लाख गंवाए

फेसबुक मैसेंजर पर भेजा संदेश, झांसे में आकर 1.30 लाख गंवाए

संक्षेप:

Basti News - बस्ती। साइबर क्राइम की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब नया

Jan 17, 2026 12:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती। साइबर क्राइम की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब नया मामला फेसबुक मैसेंजर की मदद से एक लाख 30 हजार रुपये के फ्राड का सामने आया है। विदेश में रह रहे दोस्त की फेसबुक आईडी को हैक करके जालसाज ने मैसेज किया। बताया कि वह विदेश में फंस गया है। उसे इस संकट से बाहर निकलने के लिए 1.30 लाख रुपये की जरूरत है। दोस्त की मदद के चक्कर में युवक साइबर जालसाज के चक्रव्यूह में फंस गया। उसने अपनी मां के बैंक खाते से रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में जब दोस्त से संपर्क हुआ तो पता चला कि उसने फेसबुक से कोई मैसेज किया ही नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद फ्राड की शिकायत एसपी अभिनंदन से की। उनके आदेश पर मुंडेरवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कराह पीठिया निवासी शकुन्तला देवी पत्नी प्रेमप्रकाश ने थाने में शिकायती-पत्र दिया है। पुलिस के अनुसार शंकुतला देवी का बेटा मुंबई में रहता है। जबकि उनक गांव का रहने वाला आलम विदेश में रहकर काम करता है। जालसाज ने आलम का फेसबुक हैक कर लिया और फिर उनके बेटे से संपर्क साधा। खुद को मुसीबत बताते जानकारी दी कि वह विदेश में फंस गया है। यहां से बाहर निकलने के लिए उसे एक लाख 30 हजार रुपये की जरूरत है, जिसे वह बाद में वापस कर देगा। गांव के व्यक्ति को मुसीबत में फंसा देख युवक ने अपने मां के बैंक खाते से एक लाख 30 हजार रुपया फेसबुक पर बताए गए एकाउंट नंबर में ट्रांसफर कर दिया। बाद में जब आलम से संपर्क हुआ तो इस पूरे फ्राड की जानकारी हो सकी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना की विवेचना एसएसआई अमरनाथ यादव को सौंपी गई है।