Basti News: नगर पंचायत गनेशपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
हिन्दुस्तान, बस्ती
Basti News: बस्ती के नगर पंचायत गनेशपुर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। टीम ने पटरी दुकानदारों को हटाने का प्रयास किया, जिससे विरोध उत्पन्न हुआ। दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से यहां हैं, और नई दुकानों के आवंटन के कारण उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

Basti News: बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। नगर पंचायत की टीम, वाल्टरगंज पुलिस के साथ पहुंची। टीम ने पटरी दुकानदारों को हटाने का प्रयास किया मौके पर विरोध शुरू हुआ। इस पटरी की दुकानों के पीछे नगर पंचायत की पक्की दुकानें बनी हैं, जो इस अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रहा है। यह अभियान पिछले तीन दिनों से चल रहा है। पटरी दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से यहां पर अपनी दुकान चलाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि नगर पंचायत ने नई दुकान बनाकर दूसरे दुकानदारों को आवंटित कर दिया, इस कारण हमार जीविका प्रभावित हो रही है।
अब उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पटरी दुकानदारों को हटाने को लेकर मौके पर काफी तनाव की स्थिति रही। नगर पंचायत अधिकारियों ने कहा कि उनकी दुकानों के सामने अतिक्रमण है, जिसे हटाया जा रहा है।


