
आम बोलचाल के शब्द स्कूली बच्चों को याद कराएंगे
संक्षेप: Basti News - बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग के इंग्लिश मीडिया स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की अंग्रेजी
बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग के इंग्लिश मीडिया स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की अंग्रेजी बोलने की क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। स्कूल परिसर में अंग्रेजी के अधिकतम प्रयोग के साथ ही बच्चों को आम बोलचाल में प्रयोग होने वाले शब्दों को याद कराने पर फोकस होगा। एडी बेसिक बस्ती मंडल संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि बच्चों में अभ्यास की आदत डालने के लिए शिक्षकों को इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। डायट पर अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। निपुणता के लिए समझने के साथ ही पढ़ने और बोलने का अभ्यास बेहद जरूरी है।
प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर बेसिक शिक्षा विभाग स्तर से भी ब्लॉक वार विभिन्न प्राइमरी व उच्च प्राइमरी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम के रूप में विकसित किया गया है। इन स्कूलों के पाठ्य-पुस्तिकाओं का प्रबंध भी अलग से किया जाता है। हिन्दी, गणित समेत अन्य विषयों के साथ ही अंग्रेजी में निपुणता पर विभाग का जोर है। एआरपी की तैनाती भी इसी मकसद से की गई कि जिससे विषय विशेषज्ञ के रूप में वह शिक्षण कार्य में सहयोग प्रदान कर सकें। प्रत्येक ब्लॉक में अंग्रेजी विषय के लिए एक-एक एआरपी की तैनाती की गई है। एडी बेसिक ने बताया कि बच्चे जो सीखते व पढ़ते हैं, उसे बोलना भी जरूरी है। भाषा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इस संबंध में शिक्षकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कई स्कूल बेहतर प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




