Basti News: ऊर्जा संकट व तूफान से खटाई में पड़ा ‘अनुरक्षण माह’

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती में ऊर्जा संकट और आंधी तूफान के चलते ‘अनुरक्षण माह’ प्रभावित हुआ है। विद्युत विभाग ने जर्जर पोल और तार बदलने, खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत की योजना बनाई है। 15 सितंबर से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 14 अक्तूबर तक चलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के कारण समस्या बढ़ गई है और चक्रवात ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है।

Basti News: ऊर्जा संकट व तूफान से खटाई में पड़ा ‘अनुरक्षण माह’

Basti News: बस्ती। पिछले कुछ दिनों तक चले ऊर्जा संकट व इसके बाद आए आंधी तूफान के बीच ‘अनुरक्षण माह’ खटाई में पड़ गया है। विद्युत संरक्षण माह के तहत चलाए जाने वाले कार्यक्रम के तहत जर्जर पोल व तार बदलने के साथ ही खराब ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराकर वितरण तंत्र का प्रभावी अनुरक्षण किया जाना है। पीक ऑवर में होने वाली समस्या को कम किया जाना है। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि ट्रिपिंग को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। खराबी के मूल कारण की पहचान कर उसका स्थायी समाधान कराया जा रहा है। 15 सितंबर से अनुरक्षण माह कार्यक्रम शुरू किया गया है जो 14 अक्तूबर तक जारी रहना है।

बिजली विभाग की ओर से इसके लिए तैयारी की गई है। कार्यक्रम शुरू होने के साथ ही पूरे प्रदेश में ऊर्जा संकट शुरू हो गया। ऊर्जा संकट के कारण सबसे बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्रों का रहा। पीक ऑवर में घंटों बिजली कट जा रही थी। बार-बार हो रही कटौती का असर वितरण व्यवस्था पर भी पड़ना शुरू हुआ, जिससे फॉल्ट की संख्या काफी बढ़ गई। विभाग इससे अभी जूझ ही रहा था कि चक्रवाती तूफान ने रही सही कसर पूरी कर दिया। पिछले चार दिन से विभाग अधिकारी व कर्मी बिजली की बहाली के लिए जूझ रहे हैं। जिस तरह से चक्रवात में नुकसान हुआ है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि सभी क्षेत्रों में बिजली बहाल करने में अभी कम से कम एक सप्ताह और लग सकता है। विभाग की जो ऊर्जा अनुरक्षण माह कार्यक्रम में खर्च होती वह टूटे पोल व तार को सुधारने में खर्च हो रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: ऊर्जा संकट व तूफान से खटाई में पड़ा ‘अनुरक्षण माह’