
बस्ती में बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन, महिलाओं को बताया उनका अधिकार
Basti News - बस्ती, हिटी। मिशन शक्ति के तहत थाना कोतवाली के शिवा कालोनी में प्रभारी
बस्ती, हिटी। मिशन शक्ति के तहत थाना कोतवाली के शिवा कालोनी में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना की टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। साथ ही जन चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को उनके हक व अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए साइबर फ्राड के प्रति सचेत किया गया। टीम में शामिल महिला हेड कांस्टेबल शांति यादव, कांस्टेबल सुनीता राणा, पीआरडी सुधा, पीआरडी दुर्गावती ने विभिन्न जानकारियां साझा कीं। चौपाल में करीब 50 की संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सरकार स्तर से चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों और वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन- 930 आदि की जानकारी दी गई। इसके साथ ही देश के तीन नए आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) और साइबर जागरूकता अभियान के तहत खतरों से बचाव के उपाए बताए गए। साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया, धोखाधड़ी, वन टाइम पासवर्ड आदि के बारे में बतलाया गया। महिला चौपाल में महिलाओं ने पूरे उत्साह संग प्रतिभाग किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




