लाइनमैन पोल से गिरकर घायल, दो फीडरों की घंटों आपूर्ति बाधित

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में विक्रमजोत के विद्युत उपकेंद्र में तेज हवा और बारिश के कारण फीडर बाधित हुए। हलवइयाचक गांव में यूकेलिप्टस का पेड़ गिरा और रिधौरा फीडर में इंसुलेटर दगने से तीन घंटे तक बिजली बंद रही। लाइनमैन रामू कुमार घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिजली की आपूर्ति एक घंटे में बहाल कर दी गई।

लाइनमैन पोल से गिरकर घायल, दो फीडरों की घंटों आपूर्ति बाधित

बस्ती। विक्रमजोत के 33/11 विद्युत उपकेंद्र में कुल पांच फीडर हैं। तेज हवा और बरसात के दौरान कोहराए फीडर के हलवइयाचक गांव में यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया, वहीं रिधौरा फीडर के भदोही क्षेत्र में इंसुलेटर दगने से करीब तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसी दौरान तेज हवा और बारिश में लाइन ठीक करते समय लाइनमैन रामू कुमार पोल से गिरकर घायल हो गए। उन्हें विभागीय कर्मचारियों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में जेई सुधीर यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों फीडरों की खराबी को लगभग एक घंटे के भीतर ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।