भैंस को लेकर विवाद में भाई-भतीजे ने की बुजुर्ग की हत्या
Basti News - बभनान (बस्ती) में पैकोलिया पाली गांव में एक बुजुर्ग तिलकराम (60) को उसके भाई घनश्याम, पत्नी मंजू और भतीजे सिद्धार्थ ने भैंस को पीटने के विवाद में लाठी और ईंट से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

बभनान (बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद पैकोलिया थाना क्षेत्र स्थित पैकोलिया पाली गांव में बुधवार की सुबह भैंस को पीटने के विवाद में एक बुजुर्ग को उसके भाई, उसकी पत्नी और भतीजे ने लाठी और ईंट से मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।पैकोलिया पाली गांव निवासी तिलकराम (60) बुधवार की सुबह 8:30 बजे अपनी भैंस को मारपीट रहे थे। उनके भाई घनश्याम, उसकी पत्नी मंजू और पुत्र सिद्धार्थ ने उन्हें रोका। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि घनश्याम, मंजू और सिद्धार्थ ने तिलकराम को लाठी और ईंट से मार दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल सीएचसी गौर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पाकर पैकोलिया और गौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिलकराम की पत्नी दुर्गावती ने घनश्याम, उसकी पत्नी मंजू और पुत्र सिद्धार्थ उर्फ लक्की पर हत्या का आरोप लगाया। तिलकराम और दुर्गावती को कोई संतान नहीं है। प्रभारी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी मां-बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


