Basti News: दही बेचने घर से निकले बुजुर्ग की हादसे में मौत

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के रुधौली-डुमरियागंज मार्ग पर अठदमा चीनी मिल के पास साइकिल से

Basti News: दही बेचने घर से निकले बुजुर्ग की हादसे में मौत

Basti News: बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के रुधौली-डुमरियागंज मार्ग पर अठदमा चीनी मिल के पास साइकिल से दही बेचने जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस एवं परिजनों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया। जांच बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रुधौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। हादसे में बुजुर्ग की मौत पर परिवार के सदस्य रोते विलेखते रहे।रुधौली थानाक्षेत्र के अठदमा निवासी जगदीश यादव (69) पुत्र श्रीराम यादव घर से साईकिल पर दही लेकर पटवरिया के तरफ तरफ जा रहे थे।

अचानक अज्ञात बाइक ने अठदमा मिल के सामने ठोकर मार दिया। हादसे में जगदीश यादव गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर परिजनों ने पहुंचकर एम्बुलेंस 108 को सूचना दिया। एम्बुलेंस ने घायल जगदीश यादव को सीएचसी रुधौली पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सीएचसी पर पहुंची पुलिस ने मृतक जगदीश के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़े थे। वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गये हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: दही बेचने घर से निकले बुजुर्ग की हादसे में मौत