
हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
संक्षेप:
Basti News - बस्ती। हरैया थानाक्षेत्र के बिहरा झलियहवा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल
Thu, 28 Aug 2025 01:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
बस्ती। हरैया थानाक्षेत्र के बिहरा झलियहवा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक हरैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हरैया थानाक्षेत्र के फरेंदा जागीर गांव निवासी राम लुटावन शर्मा 65 वर्ष अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बस्ती में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम राम लुटावन की मौत हो गई। मौत की सूचना गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




