
सड़क पार करने वक्त बाइक की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत
Basti News - बस्ती-अयोध्या हाईवे पर गोटवा बाजार में एक 69 वर्षीय व्यक्ति रामअवध को तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
बस्ती। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर नगर थानाक्षेत्र स्थित गोटवा बाजार में पैदल सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक से ठोकर लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नगर थानाक्षेत्र स्थित गोटवा निवासी रामअवध (69) शाम पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान कप्तानगंज से बस्ती की तरफ जा रही बाइक की ठोकर से लग गई और रामअवध गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दुर्घटना देखी। वे दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस-बुजुर्ग के परिजनों को सूचना दी।
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल रामअवध को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनहें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




