इबोला को लेकर दो यात्रियों को किया गया होम क्वारंटीन

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती। इबोला सर्विलांस एंड पैसेंजर मॉनिटरिंग की लाइन लिस्ट में बस्ती मंडल के दो

इबोला को लेकर दो यात्रियों को किया गया होम क्वारंटीन

बस्ती। इबोला सर्विलांस एंड पैसेंजर मॉनिटरिंग की लाइन लिस्ट में बस्ती मंडल के दो यात्रियों का नाम शामिल है। पूरे प्रदेश में विदेश से आने वाले कुल 95 यात्रियों की सूची तैयार कराई गई है। यह वह यात्री हैं, जो किसी न किसी तरह से इबोला वॉयरस से प्रभावित देश से वापस भारत में आए हैं। मंडल के जो दो यात्री हैं, उसमें एक बस्ती और दूसरा संतकबीरनगर का है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों यात्रियों को होम क्वारंटाइन करा दिया है। दोनों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है。

यात्रियों की जानकारी

बस्ती जिले के सल्टौआ ब्लॉक के एक गांव का 22 वर्षीय युवक बंग्लादेश की राजधानी ढाका से हवाई यात्रा कर दिल्ली पहुंचा है। यह किसी इलेक्ट्रानिक उपकरण का व्यापार करता है। दिल्ली उतरने के साथ ही इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई थी। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लॉक का रहने वाला दूसरा यात्री यूगांडा के इंटेबी शहर से मुम्बई पहुंचा था। वहां पर एक दशक से रहकर मजदूरी का काम करता है। दोनों का नाम बस्ती की लाइन लिस्ट में शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

सीएमओ बस्ती ने संतकबीरनगर के यात्री की सूचना सीएमओ संतकबीरनगर को पत्र के माध्यम से दे दी है। अफ्रीका के कुछ देशों में इन दिनों इबोला बीमारी का प्रकोप फैला हुआ है, इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अलर्ट जारी कर दुनिया के सभी देशों के लिए हेल्थ गाइड लाइन जारी की गई है। इसके तहत इबोला प्रभावित क्षेत्र से आपके देश में कोई यात्री जाता है तो उसे आम लोगों से अलग क्वारंटाइन में रखकर उस पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान अगर उसमें बीमारी से संबंधित कोई लक्षण नजर आता है तो तत्काल उसको आइसोलेट करके बीमारी का इलाज शुरू कराया जाएगा।

क्वारंटाइन की प्रक्रिया

विदेश से आए यात्री में इबोला का कोई लक्षण नहीं है। एहतियात के तौर पर उसे 21 दिन तक परिवार के लोगों से अलग रहने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित रूप से उससे बात कर उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। क्वारंटाइन पीरियड समाप्त होने के बाद वह सामान्य लोगों की तरह रह सकता है।

- डॉ. राजीव निगम, सीएमओ बस्ती।

प्रश्नोत्तर

बस्ती मंडल के यात्रियों को क्यों क्वारंटाइन किया गया है?
बस्ती मंडल के यात्रियों को इबोला वायरस से प्रभावित देशों से वापस आने के कारण क्वारंटाइन किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।