Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsDowry Harassment Case Woman Tortured for Additional Dowry of 5 Lakh in Chhawani
दहेज के लिए विवाहिता को कमरे में बंद करके पीटा

दहेज के लिए विवाहिता को कमरे में बंद करके पीटा

संक्षेप:

Basti News - छावनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुरालियों ने 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की, जिसके बाद विवाहिता को मारापीटा गया और कमरे में बंद किया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Jan 10, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

छावनी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के छावनी थानाक्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल में शादी के बाद पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई। इसे लेकर लगातार मारपीट व डराधमका कर पति समेत अन्य ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। मांगें पूरी नहीं होने पर विवाहिता को कमरे में बंद करके भी मारापीटा। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुधईपुर निवासी प्रतिमा सिंह की शादी छावनी थानाक्षेत्र के हिल्सी गांव निवासी विवेक सिंह के साथ वर्ष 2022 में हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्तमान में अपने मायके में रह ही प्रतिमा सिंह ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी शादी में मायके वालों ने 10 लाख रुपये नकद, पांच लाख के जेवर सहित गृहस्थी के अन्य सामान देकर विदा किया था। कुछ महीने ससुराल में रहने के बाद ही उनसे पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। इसी बात को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। इतना ही कमरे में बंद करके उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा भी गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें मायके ले जाकर छोड़ आए। छावनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति विवेक सिंह, सास, जेठ काशीनाथ सिंह, जेठानी आशा सिंह, जेठ के बेटे आकाश सिंह, बेटी अंशिका सिंह के ऊपर दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। घटना की विवेचना एसआई रामकुमार पासवान को सौंपी गई है।