दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर केस दर्ज
Basti News - बस्ती में एक महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पति और अन्य परिवार के सदस्य शादी में कम दहेज लाने के कारण उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बस्ती। दुबौलिया ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि कलवारी थानाक्षेत्र के रहने वाले उसके पति शरदचंद्र पांडेय सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। 2017 में उनका गौना आया, कुछ दिन जब ठीक रहा। उनके जुड़वा बच्चे पैदा हुए। इसमें एक बेटा दिव्यांग है। आरोप है कि पति व अन्य ससुराली शादी में कम दहेज लाने की बात को लेकर ताना मारते हैं। मां की जमीन में मिले नेवासा को दहेज के रूप में मांग रहे हैं। साथ ही दस लाख रुपया और मकान बनवाने के लिए मांग रहे हैं।
डिमांड पूरी नहीं होने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी पति के अलावा ससुर, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


