ऑनलाइन स्टॉक होने के बाद भी नहीं घट रहा बैकलॉग

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती, निज सवाददाता। ईरान-इजरायल और अमेरिका के युद्ध विराम के बावजूद उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। गैस एजेंसियों पर बुकिंग के बावजूद समय पर गैस नहीं मिल रही। उपभोक्ता लगातार लाइनों में लगे हैं, जबकि एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद लोड नहीं मिल रहा।

ऑनलाइन स्टॉक होने के बाद भी नहीं घट रहा बैकलॉग

बस्ती, निज सवाददाता। ईरान-इजरायल और अमेरिका के युद्ध विराम को काफी दिन हो चुके हैं लेकिन उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर की समस्या से अब भी निजात नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर बुकिंग के बाद भी समय पर गैस नहीं दे रहे हैं।

गैस एजेंसियों की लापरवाही

जिले में गैस के लिए भोर से एजेंसियों के सामने लग रही कतार को एजेंसियां कम करने में रूचि नहीं ले रही है। एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक होने के बाद भी एजेंसियों के सामने चिलचिलाती धूप में लाइन लगाने के बाद भी लोड नहीं होने का हवाला देकर लौटा दे रहे हैं। एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस का ऑनलाइन स्टॉक होने के बाद भी बैकलॉग का आंकड़ा दिन ब दिन गहराता जा रहा है।

Voice of UP

उपभोक्ताओं की शिकायतें

जिले के कुछ एजेंसियों को छोड़कर अन्य एजेंसियों पर सामान्य रूप से स्टॉक मिल रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है जिला पूर्ति प्रशासन भी एजेंसियों पर निरीक्षण करने से बच रही है। उपभोक्ताओं का कहना है विभाग में शिकायत करने पर खानापूर्ति कर दिया जाता है। अधिकारियों की ओर से लोड नहीं मिलने का हवाला दिया जाता है।

कंपनियों की चुप्पी

बीपीएसल के सेल्स अफसर ऑनलाइन स्टॉक की स्थिति से अवगत होने के बाद भी कार्रवाई करने से परहेज कर रहे है। कंपनियों के अधिकारियों की चुप्पी का खमियाजा उपभोक्ताओं को भुगताना पड़ रहा है। जिला पूर्ति प्रशासन भी इसकों लेकर रूचि नहीं दिखा रहा है। उपभोक्ताओं को आश्वसन देकर घर भेज दिया जा रहा है। शहर के कुछ एजेंसियों पर कई महीनों के बाद भी उपभोक्ताओं की कतार सामान्य नहीं हो सकी है। एजेंसियों पर ऑनलाइन स्टॉक होने के बाद बैकलॉग का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों से गैस समय पर क्यों नहीं मिल रही?
गैस एजेंसियों पर बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल रही है, क्योंकि एजेंसियां लोड नहीं मिलने का हवाला दे रही हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।