वशिष्ठ आश्रम निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण
Basti News - डीएम रवीश गुप्ता ने कप्तानगंज के ग्राम बढ़नी में गुरु वशिष्ठ आश्रम और नगर पंचायत कप्तानगंज के वार्ड नंबर चार कटइया में निर्माणाधीन पानी टंकी का निरीक्षण किया। आश्रम का निर्माण कार्य जनवरी 2025 तक पूरा...
कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम रवीश गुप्ता ने सोमवार को कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम बढ़नी में निर्माणाधीन गुरु वशिष्ठ आश्रम तथा नगर पंचायत कप्तानगंज के वार्ड नम्बर चार कटाइया में निर्माणाधीन पानी टंकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। डीएम का दौरा कप्तानगंज के पटखौली गांव में भी संभावित था जहां ब्लॉक के जिम्मेदार जमे रहे। बढ़नी वशिष्ठ आश्रम में निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि आश्रम के यात्री हाल में पत्थर लगे हैं। यात्री हाल एक व दो में पत्थर लगाने, गेट, आश्रम, शौचालय व इण्टरलाकिंग का कार्य चल रहा है। जेई ने बताया कि फास्टनर की सहायता से पत्थर लगाया जा रहा है। माह जनवरी 2025 के अन्त तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मौके पर उपस्थित व्यक्तियों ने बताया कि यह स्थल मान्यता के अनुसार रामायण काल की महर्षि वशिष्ठ का आश्रम का स्थल है।
जल जीवन मिशन के तहत दयलापुर कटइया नगर पंचायत कप्तानगंज में निर्माणाधीन पानी टंकी के निरीक्षण में डीएम ने पाया कि पानी के लिए बोरिंग की गयी है। व्यक्तियों को पानी के लिए 140 एमएम साइज की पाइप लगायी जा रही है। पानी की टंकी से पानी देने के लिए 12 सौ व्यक्तियों को कनेक्शन दिया गया है। 28 सौ व्यक्तियों को कनेक्शन देना अवशेष है। जेई जल निगम ने बताया कि मार्च 2025 तक निर्माण कार्य व कनेक्शन देने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।