निर्धारित दर पर ही बेचें ईंधन, अनियमितता या जमाखोरी पर होगी कार्रवाई

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

सिद्धार्थनगर के डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित दर पर ईंधन बेचे और किसी भी अनियमितता से बचें। उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखने और उपभोक्ताओं के साथ शिष्ट व्यवहार करने का आग्रह किया। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम का पालन करने का आदेश दिया गया है।

निर्धारित दर पर ही बेचें ईंधन, अनियमितता या जमाखोरी पर होगी कार्रवाई

सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि सभी पेट्रोल पंप संचालक निर्धारित दर पर ही ईंधन की बिक्री करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता या जमाखोरी न होने दें। उन्होंने कहा कि ईंधन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है। साथ ही उपभोक्ताओं के साथ शिष्ट व्यवहार किया जाए। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि किसी व्यक्ति को निर्धारित सीमा से अधिक ईंधन न दिया जाए और पेट्रोल-डीजल की बिक्री तय लिमिट के भीतर ही की जाए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।