Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsDistrict Women s Hospital Addresses Doctor Shortage with Medical Legal Duty Assignments
जिला महिला अस्पताल में उधार की चिकित्सक करेंगी मेडिकोलीगल

जिला महिला अस्पताल में उधार की चिकित्सक करेंगी मेडिकोलीगल

संक्षेप:

Basti News - बस्ती में महिला चिकित्सकों की कमी को देखते हुए सीएमओ ने अन्य अस्पतालों की महिला चिकित्सकों को जिला महिला अस्पताल में ड्यूटी पर लगाया है। ये डॉक्टर मेडिकोलीगल मामलों में मदद करेंगी। इससे उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। अब कार्य प्रभावित नहीं होगा।

Jan 04, 2026 09:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। उधार की महिला चिकित्सक मेडिकोलीगल करेंगी। जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए अन्य अस्पतालों में कार्यरत महिला चिकित्सकों की ड्यूटी सीएमओ ने लगाई है। इन चिकित्सकों को निर्धारित तिथि पर महिला अस्पताल में ड्यूटी देनी होगी। अन्य कार्य के साथ ही विशेष रूप से मेडिकोलीगल करना होगा। उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को मेडिकोलीगल के लिए जिला महिला अस्पताल लाया जाता है। महिला अस्पताल में पहले से ही महिला चिकित्सकों की कमी है। मेडिकोलीगल को लेकर किसी-किसी दिन महिला चिकित्सक उपलब्ध ही नहीं रहती थी। प्रबंध करने में अस्प्ताल प्रशासन के छक्के छूट जा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस गंभीर समस्या से सीएमओ डॉ. राजीव निगम को अवगत कराया गया। सीएमओ ने दूसरे अस्पतालों की आठ महिला डॉक्टरों की माह में दो दिन ड्यूटी लगाई गई है। सीएचसी साऊंघाट में तैनात डॉ. श्वेता वर्मा, सीएचसी मुंडेरवा में तैनात डॉ. मेहनाज गनी व डॉ. शिप्रा शर्मा, सीएचसी हर्रैया में तैनात डॉ. सीमा शर्मा, पीएचसी चिलवनिया प्रभारी डॉ. दिव्या भाष्कर, 100 बेड महिला अस्पताल हर्रैया में तैनात डॉ. जान्हवी कसौधन और डॉ. शीबा अशरफ खान की ड्यूटी लगाई गई है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम का कहना है कि महिला चिकित्सकों को मेडिकोलीगल के लिए प्रशिक्षित कराया जा रहा है। इनकी ड्यूटी लगाई जा रही है, अब कार्य प्रभावित नहीं होगा।