11 मार्च को हॉकी में खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा
बस्ती। जिले के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा

बस्ती। जिले के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। 11 मार्च से राज्य सरकार के निर्देशन में खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इस आयोजन में कुल नौ खेल में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता 11 मार्च को, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता, जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता पांच ग्रीको और पांच फ्री स्टाइल 12 व 13 मार्च को, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता, जिला स्तरीय बालक-बालिका एथलेटिक्स के 10-10 खेल, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बास्केटबॉल और जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता एकल एवं युगल 13 व 14 मार्च को होगी।जिला
स्तरीय जूनियर बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 14 व 16 मार्च को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद के सभी टीम खेलों में केवल प्रथम, द्वितीय पुरस्कार और एकल खेलो में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार विजेताओं को खेल विभाग की ओर से प्रदान किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


