युवा संसद में गूंजी आपात काल के उत्पीड़न की गाथा

Mar 01, 2026 11:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - आचार्य नरेन्द्र देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बभनान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में युवाओं ने लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर विचार रखे। प्रतियोगिता में स्वाति सिंह ने पहला, आराध्या मिश्रा ने दूसरा और मानसी कैलाश नाथ पाण्डेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

युवा संसद में गूंजी आपात काल के उत्पीड़न की गाथा

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। आचार्य नरेन्द्र देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बभनान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं युवाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल व संचालन डॉ. आलोक त्रिपाठी ने किया। ग्रामीण क्षेत्र से आए युवा प्रतिभागियों ने आपातकाल के 50 वर्ष विषय पर अपने विचार रखे। युवाओं ने लोकतंत्र, संविधान की गरिमा और नागरिक अधिकारों पर गंभीर एवं तथ्यपूर्ण वक्तव्य रखकर सभी को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत बभनान अध्यक्ष प्रबल मालानी ने कहा कि युवा संसद केवल भाषण प्रतियोगिता नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और आत्मसात करने का सशक्त मंच है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि युवाओं की वैचारिक जागरूकता ही लोकतंत्र की सच्ची शक्ति है। प्रतियोगिता में प्रथम स्वाति सिंह, द्वितीय आराध्या मिश्रा,तृतीय मानसी कैलाश नाथ पाण्डेय, चौथा सुदीप कुमार तथा पांचवें स्थान पर जगदीश रहे। कार्यक्रम प्रभारी विनय श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद स्तर पर विजेता प्रतिभागी को विधानसभा में बोलने का अवसर प्राप्त होगा। इस मौके पर डॉ. देवेंद्र पाण्डेय, डॉ. अजय कुमार, डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय, डॉ. नागेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।