Basti News: निर्माण कार्य में देरी पर भुगतान में कटौती के निर्देश

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News: बस्ती में जिला शिक्षा समिति की बैठक हुई जिसमें विद्यालयों के निर्माण, विशेष शिक्षकों, वाशिंग मशीन और जनरेटर की आपूर्ति, छात्रों की उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की गई। सीडीओ ने समन्वय स्थापित करने और निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Basti News: निर्माण कार्य में देरी पर भुगतान में कटौती के निर्देश

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिला शिक्षा समिति की बैठक में विद्यालयों में भवन निर्माण, बाउंड्रीवाल, स्पेशल एजुकेटर, आवासीय विद्यालयों में वाशिंग मशीन व जेनरेटर की आपूर्ति, एमडीएम, मॉडल विद्यालयों की स्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता और शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की गई। सीडीओ ने बीएसए को निर्देश दिया कि विद्यालयों में निर्माण कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय से पूरा कराया जाए। कार्यदायी संस्था की ओर से लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूरा नहीं किए जाने पर उसके भुगतान में कटौती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मॉडल विद्यालयों को शासन की मंशा के अनुरूप आवश्यक सुविधाओं से आच्छादित कराने का निर्देश दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: निर्माण कार्य में देरी पर भुगतान में कटौती के निर्देश