बड़ेवन-मनौरी मार्ग डेंजरस जोन घोषित, भारी वाहनों पर रोक

Mar 15, 2026 01:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती जिले में बड़ेवन-हरदिया-मनौरी मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के चलते जिला प्रशासन ने इस मार्ग को डेंजरस जोन घोषित किया है। भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है, और इन वाहनों को अब राष्ट्रीय राजमार्ग से यात्रा करने के लिए निर्देशित किया गया है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बड़ेवन-मनौरी मार्ग डेंजरस जोन घोषित, भारी वाहनों पर रोक

बस्ती, निज संवाददाता। जिले के बड़ेवन-हरदिया-मनौरी मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने इस मार्ग को डेंजरस जोन घोषित कर दिया है। प्रशासन के निर्देश पर अब इस मार्ग से भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। ऐसे वाहन अब राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते ही अपने गंतव्य तक जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, बीते कुछ समय से इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। सड़क संकरी होने, ट्रैफिक दबाव अधिक रहने और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे।

इसी को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब भारी वाहन बड़ेवन-हरदिया-मनौरी मार्ग से न जाकर बड़ेवन ओवरब्रिज से मड़वानगर टोल होते हुए चैनपुरवा, गौरा के रास्ते मनौरी होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए चार स्थानों पर कुल 40 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो मार्ग पर लगातार निगरानी रखेंगे। यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।