Basti News: न्यायालय ने बांट दी जमीन, फिर भी हो गई मारपीट, हुआ केस

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: रुधौली के जोखन प्रसाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि न्यायालय के बंटवारे के बाद अन्य लोगों ने उसकी जमीन पर लगे पेड़ काटने की कोशिश की। जब उसने रोका, तो उन लोगों ने उसे गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Basti News: न्यायालय ने बांट दी जमीन, फिर भी हो गई मारपीट, हुआ केस

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली पुलिस ने न्यायालय के बंटवारे के बाद मिली जमीन पर लगे पेड़ को काटने, मना करने पर मारने-पीटने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में जोखन प्रसाद निवासी दुदराक्ष थाना रुधौली ने बताया कि मैंने जमीन के मामले में एसडीएम के यहां बंटवारा दाखिल किया था। इस मुकदमे का मेरे पक्ष में निर्णय हुआ। निर्णय के बाद हरिलाल, विजयभान, इसरावती ने जमीन पर लगे नीम, आम, बेल, आंवला, पपीता व अन्य फलदार वृक्ष को काटने लगे। इस पर मैंने मना किया तो गालीगलौज करते हुए कुल्हाड़ी से मारने के लिए दौड़ा लिया। विपक्षियों ने उसके खेत में उगाई गई सब्जी को भी नुकसान पहुंचाया।

यह सभी मुझे जाने से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने जोखन प्रसाद की तहरीर पर हरिलाल, विजयभान, इसरावती निवासी दुधराक्ष के खिलाफ पेड़ काटने, संपत्ति का नुकसान करने, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: न्यायालय ने बांट दी जमीन, फिर भी हो गई मारपीट, हुआ केस