प्रधान की ओर से ट्रैक्टर से जबरन सड़क बनवाने पर विवाद

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती के सहसरांव ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा खेत में जबरन चकरोड पटवाने पर विवाद हो गया है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में उनके खेत पर चकरोड निर्माण हुआ है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जांच में यदि निजी भूमि प्रभावित हुई तो उसे दुरुस्त किया जाएगा।

प्रधान की ओर से ट्रैक्टर से जबरन सड़क बनवाने पर विवाद

बस्ती। तहसील क्षेत्र के सहसरांव ग्राम पंचायत में प्रधान की ओर से खेत में जबरन चकरोड पटवाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सुनसुन गांव निवासी हरेंद्र तिवारी, विजय तिवारी और विकास तिवारी ने इस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का कहना है कि सहसरांव गांव में गाटा संख्या 366 व 367 उनकी भूमिधरी खेती की जमीन है। पीड़ितों के अनुसार, खेत के बगल से पहले से ही चकरोड निकला हुआ है और उस पर पूर्व में ग्राम पंचायत द्वारा मिट्टी का कार्य भी कराया जा चुका है। आरोप है कि वर्तमान प्रधान के सहयोग से पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में उनके खेत पर जबरन चकरोड निर्माण कराया गया。

ग्रामीणों के दावें

ग्रामीणों का कहना है कि आधा दर्जन पुलिसकर्मी और तहसील कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और ट्रैक्टर से जल्दबाजी में चकरोड की पटाई कराई गई। इस मामले में उप जिलाधिकारी हर्रैया उमाकांत तिवारी ने बताया कि चकरोड निर्माण को लेकर थाना समाधान दिवस पर शिकायत मिली थी। उसी के क्रम में तहसील कर्मियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर चकमार्ग का निर्माण कराया है।

जांच और कार्रवाई

उन्होंने कहा कि यदि पैमाइश में पाया जाता है कि निर्माण के दौरान निजी भूमि प्रभावित हुई है, तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर खाली भी कराया जाएगा। वहीं खंड विकास अधिकारी हर्रैया विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि चकमार्ग निर्माण के संबंध में उन्हें कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी और न ही कोई इस्टीमेट उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि यदि ट्रैक्टर से निर्माण कार्य कराया गया है तो मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

चकरोड निर्माण का विवाद किस गाँव में हुआ?
यह विवाद सहसरांव ग्राम पंचायत में हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।