Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsDIG Sanjeev Tyagi Reviews Crime Control Strategies in Basti Siddharthnagar and Santkabirnagar
गो-तस्करी रोंके, हिस्ट्रीशीटरों पर कसें शिकंजा : डीआईजी

गो-तस्करी रोंके, हिस्ट्रीशीटरों पर कसें शिकंजा : डीआईजी

संक्षेप:

Basti News - नोट : संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर जनपदों के ध्यानार्थ। नोट : संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर जनपदों के ध्यानार्थ। नोट : संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर जनपदों के

Nov 21, 2025 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। रेंज कार्यालय पर गुरुवार को डीआईजी संजीव त्यागी ने बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर अपराध की समीक्षा की। डीआईजी ने कहा कि चैन स्नेचिंग/ लूट की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करें। अभियान के तहत पिछले 10 वर्षों के आरोपितों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। ऑपरेशन क्लीन के तहत वाहनों के निस्तारण और लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। डीआईजी ने कहा कि गैंगेस्टर, वांछित व पुरस्कार घोषित आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। गो-तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश के लिए जरूरी कदम उठाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रात्रिकालीन प्रभावी चेकिंग, महिला एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित अपराधों में तत्परता से कार्रवाई की जाए। यातायात माह में अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम कराने पर फोकस करें। यातायात नियमों का पालन कराने के साथ अतिक्रमण हटवाया जाए। नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान करें। डीआईजी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत समस्त पुलिसकर्मियों को कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण पूर्ण कराने का निर्देश दिया। विभागीय लंबित पत्रावलियों, मृतक आश्रित व चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण पर उन्होंने जोर दिया। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार लाने, एनसीआरपी पोर्टल पर मोबाइल, आईएमईआई ब्लॉकिंग की कार्रवाई बढ़ाने को कहा। साइट्रेन पोर्टल पर सभी कर्मियों का प्रशिक्षण पूर्ण कराने और पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल, सीएम जनता दर्शन, अन्य उच्चस्तरीय शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। मीटिंग में एसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, एसपी बस्ती अभिनंदन और एसपी संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, परिक्षेत्रीय कार्यालय के शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।