उत्कृष्ट ग्राम प्रभारियों को डीआईजी व एसपी ने भेंट की साइकिल
Basti News - बस्ती में पुलिस लाइन में डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने 46 ग्राम प्रहरियों को साइकिल भेंट की। अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों को सक्रियता और कर्तव्यों का प्रभावी निर्वहन करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
बस्ती, निज संवाददाता। पुलिस लाइन में सोमवार को डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने उत्कृष्ट ग्राम प्रहरियों को साइकिल भेंट की। साथ ही इस पर ग्राम प्रहरियों को सक्रियता एवं कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए आला अफसरों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कार्यक्रम में 46 ग्राम प्रहरियों (44 पुरुष एवं 02 महिला) को साइकिल दिया गया। इस अवसर पर डीआईजी ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उनके स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है।
साइकिल वितरण से उनकी गतिशीलता बढ़ेगी और वे अपने क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे। एसपी ने कहा कि ग्राम प्रभारी पुलिसिंग के महत्वपूर्ण अंग हैं। हर छोटी-बड़ी सूचनाओं को एकत्र करने के साथ ही उन्हें समय से संबंधित अफसर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ कलवारी संजय सिंह, सीओ लाइन प्रदीप त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक ब्रजेश पटेल व अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


