Basti News: हाईवे पर खड़े ट्रेलर से हजारों का डीजल चोरी

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News: बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र में महूघाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रेलर के टैंक से चोर हजारों रुपये का डीजल निकाल ले गए। डीजल चोरी का पता चलने पर ट्रेलर मालिक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी गिरोह की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।

हाईवे पर खड़े ट्रेलर से हजारों का डीजल चोरी
हाईवे पर खड़े ट्रेलर से हजारों का डीजल चोरी

Basti News: बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र के महूघाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रेलर से चोरों ने हजारों रुपये का डीजल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर ट्रेलर मालिक ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महूघाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर खड़ा था। इसी दौरान चोरों ने ट्रेलर को निशाना बनाते हुए उसके टैंक से डीजल निकाल लिया। कुछ समय बाद डीजल चोरी होने की जानकारी होने पर वाहन मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।राष्ट्रीय

राजमार्ग पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की घटना ने ट्रक चालकों और वाहन मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। चालकों को आशंका है कि रात के समय सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, इस घटना में किसी गिरोह की संलिप्तता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार ने बताया कि डीजल चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: हाईवे पर खड़े ट्रेलर से हजारों का डीजल चोरी