महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव, हुआ जलाभिषेक
Basti News - महाशिवरात्रि पर भक्तों ने आधी रात से शिवालयों में जल चढ़ाना शुरू कर दिया। भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर में भारी भीड़ थी, और प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंतजाम किए। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से परिवार और समाज की मंगलकामना की।
बस्ती, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आधी रात से ही महादेव पर श्रद्धालु आस्था का जल चढ़ाने लगे। रात से हर हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी। शिवालय के घंटों से निकलने वाली ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा और समूचा वातावरण शिवमय दिखा। शहर से सटे भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर में काफी संख्या में श्रद्धालु आधी रात से पहुंच कर जलाभिषेक करने लगे। डारीडीहा चौराह से ही वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा तो क्षेत्र में बड़ा मेला लगा रहा। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी अधिकारी कानून व्यवस्था व सुरक्षा पर नजर बनाए हुए थे।
इसके अलावा जागेश्वरनाथ, देवरिया, बेहिल, हर्रैया, रुधौली, भानपुर, बभनान, महादेवा क्षेत्र सहित जिले के सभी शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। सभी ने भांग, धतूरा, घी, दूध, दही, अक्षत, चंदन, फूल, फल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से परिवार व समाज की मंगलकामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


