बिना चिकित्सक संचालित नर्सिंगहोम सील

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती। बिना चिकित्सक के लंबे समय से संचालित प्रकाश नर्सिंग होम को डिप्टी सीएमओ

बिना चिकित्सक संचालित नर्सिंगहोम सील

बस्ती। बिना चिकित्सक के लंबे समय से संचालित प्रकाश नर्सिंग होम को डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने सील कर दिया। उन्होंने शुक्रवार दोपहर नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। नर्सिंग होम में उस समय कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था, एक मरीज वार्ड में भर्ती था। स्टॉफ के भरोसे अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। उक्त नर्सिंग होम के खिलाफ लंबे समय से एक किसान नेता की ओर से शिकायत की जा रही थी।मुंडेरवा कस्बे में प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को आनन-फानन में कार्रवाई कर दी। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि किसी भी दशा में बिना चिकित्सक के अस्प्ताल चलने नहीं देंगे।

जहां से भी शिकायत मिलेगी, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रकाश नर्सिंग होम के खिलाफ सीएमओ को शिकायत मिल रही थी कि वहां पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं रहता है और अप्रशिक्षित लोग इलाज करते हैं, जिससे मरीजों की जान पर जोखिम बना रहता है। डिप्टी सीएमओ ने शिकायत पर लगभग एक माह पूर्व नर्सिंग होम का निरीक्षण किया तो वहां पर कोई चिकित्सक नहीं मिला, जबकि वहां बाकायदा इलाज हो रहा था। डिप्टी सीएमओ से तरह-तरह का बहाना बनाया गया। डिप्टी सीएमओ ने पैनल के चिकित्सक को सामने लाने का निर्देश दिया, जिसके बाद संचालक ने एक चिकित्सक से उनसे फोन पर बात कराई। डिप्टी सीएमओ ने जब सवाल-जवाब किए तो उक्त चिकित्सक ने कबूल किया कि उसका नाम अस्पताल के पैनल में शामिल नहीं है, इसी के बाद से उक्त नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग के रडार पर था।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।