बस्ती-अयोध्याा फोरलेन पर छाया घना कोहरा, पारा भी लुढ़का
Basti News - बस्ती में मंगलवार सुबह घने कोहरे ने शहर को ढक लिया। तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरा और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। स्कूल के बच्चे ऊनी कपड़ों में बाहर निकले। किसान मौसम को लेकर...

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में मंगलवार की सुबह फोरलेन व रामजानकी मार्ग पर घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते लाइट जलाकर वाहन आगे बढ़ते नजर आए। शहरी क्षेत्र में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। बर्फीली हवाओं संग गलन बरकरार रही। मौसम के सर्द हुए मिजाज से स्कूली बच्चों को जरूर परेशान होना पड़ा। ऊनी कपड़ों से लैस होकर ही घरों से बाहर निकले। तापमान का न्यूनतम पारा एक डिग्री सेल्सियस लुढ़का और 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम पारा दिन के वक्त 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बीते चार दिनों से दिन के वक्त निकल रही धूप से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली है। सोमवार को दिन में अच्छी धूप खिलने व सर्द हवाओं की गति घटने से लोगों को बड़ी राहत मिली थी। किसान जरूर मौसम के इस रूख को देख चिंतित हैं। सोमवार के बाद मंगलवार की सुबह घना कोहरा पड़ने से किसानों को थोड़ी राहत मिली है। सुबह के वक्त गांव से लेकर शहर तक लोग ठंड से बचने के लिए लोग अलाव व रूम हीटर का सहारा लेते नजर आए। शहर में सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कोहरा पड़ना शुरू हुआ और थोड़ी ही देर में विजिविलटी काफी कम हो गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।