कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हेडलाइट जलाकर चले वाहन
Basti News - बस्ती के छावनी क्षेत्र में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई। वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर वाहनों की कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने ठंड बढ़ने और कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और दैनिक यात्रियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने कोहरा और शीतलहर की चेतावनी दी है।
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी क्षेत्र स्थित राम जानकी मार्ग पर सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सड़क पर गुजरने वाले वाहन रफ्तार धीमी कर लाइटें जलाकर चलने को मजबूर रहे। कम दूरी तक ही दिखाई देने के कारण कहीं–कहीं वाहनों की कतारें लग गईं। बाइक सवारों को कोहरे और ठंडी हवाओं का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ा। सड़क पर फिसलन और नमी के चलते कई जगह बाइक सवारों ने वाहनों को रोककर चाय की दुकानों पर चाय पीते दिखे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ठंड लगातार बढ़ रही है, लेकिन सोमवार को घना कोहरा अचानक छा जाने से आमजन की परेशानी और बढ़ गई। कोहरे की वजह से स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को भी दिक्कतें हुईं। सार्वजनिक वाहनों की रफ्तार सुस्त होने के चलते लोग देर से अपने गंतव्य तक पहुंचे। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक कोहरा और शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने, गति सीमित रखने और हेडलाइट व इंडिकेटर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




