Basti News: छात्रा की मौत के बाद गांव पहुंची टीम, लिए नमूने

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: छावनी के विक्रमजोत ब्लॉक के पूरे वेद गांव में हाईस्कूल की छात्रा बेबी (16) की मृत्यु के बाद सीएचसी की टीम ने गांव में स्वास्थ्य जांच की। छात्रा को टॉयफाइड का इलाज दिया गया था, जबकि परिवार का दावा है कि उसमें डेंगू के लक्षण थे। गांव में सफाई की कमी और मच्छरों का प्रकोप चिंता का विषय है।

Basti News: छात्रा की मौत के बाद गांव पहुंची टीम, लिए नमूने

Basti News: छावनी। विक्रमजोत ब्लॉक के पूरे वेद गांव की हाईस्कूल की छात्रा बेबी (16) पुत्री राजेश की मौत के बाद सोमवार को सीएचसी की टीम गांव में पहुंची। छात्रा के परिवार व उसके आसपास रहने वाले लोगों की डेंगू व मलेरिया की जांच के लिए 16 लोगों की स्लाइड तैयार किया। इसी के साथ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मृतक छात्रा का टॉयफाइड का इलाज हो रहा था, जबकि घरवालों का कहना था कि उसमें डेंगू के लक्षण थे। अगर डेंगू की जांच कराई जाती तो सच्चाई सामने आ सकती थी। सीएचसी के डॉ. भगवान स्वरूप, प्रभाकर श्रीवास्तव, एलटी विवेक वर्मा के साथ स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव में छात्रा के घर पहुंची।

टीम ने सबसे पहले छात्रा के घर वालों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। किसी को स्वास्थ्य संबंधी कोई शिकायत नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक छात्रा बेबी के घर के रास्ते तथा आसपास काफी गंदगी है। गांव में नालियों की सफाई नहीं हो रही है। केवल कागजों में गांव की सफाई हो रही है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। कई वर्षों से न तो दवा का छिड़काव हुआ है और न ही फागिंग कराई गई है। इससे गांव में रोग के फैलाव की आशंका बढ़ गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: छात्रा की मौत के बाद गांव पहुंची टीम, लिए नमूने