मच्छरों से बचाव, नपा ने कराया एंटी लार्वा का छिड़काव
Basti News - बस्ती में डेंगू और मलेरिया के प्रकोप से बचाव के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों ने मंगलवार को विभिन्न वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया। मोहल्ले के लोगों को डेंगू से बचने के उपाय भी बताए गए। ईओ अंगद गुप्ता ने जलभराव के कारण मच्छरों के बढ़ने की समस्या पर ध्यान दिया और इसे रोकने के लिए कार्रवाई की।

बस्ती, निज संवाददाता। डेंगू और मलेरिया के प्रकोप के वचाव को लेकर मंगलवार को नगर पालिका के कर्मचारियों की ओर से शहर के बड़ेरिया खुर्द सहित विभिन्न वार्डो के नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों को डेंगू से बचने के लिए जागरुक भी किया गया। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि डेंगू व जलजनित बीमारियों के प्रकोप से बचाव को लेकर वार्डो में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। उन्होंने बताया कि वार्डो के आसपास जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है, इसलिए जलभराव वाले स्थानों पर टीमें बना कर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


