Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsDemand for OBC Caste Certificates by Kasodhan Community Sparks Protest in Babhnaan
कसौधन समाज ने हर्रैया तहसील में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

कसौधन समाज ने हर्रैया तहसील में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

संक्षेप:

Basti News - बभनान में कसौधन समाज ने पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन की लापरवाही की शिकायत की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रमाण पत्र जल्द नहीं जारी किए गए, तो बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Jan 28, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील हर्रैया परिसर में कसौधन समाज के लोगों ने पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया। समाज के प्रतिनिधि सुनील कुमार कसौधन ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन यूपी सरकार के स्पष्ट शासनादेशों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा, गोरखपुर और अयोध्या मंडलों में बिना किसी भेदभाव के कसौधन समाज को पिछड़ा वर्ग का प्रमाण-पत्र जारी किया जा रहा है, लेकिन बस्ती जनपद में प्रशासन हीलाहवाली कर रहा है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि सरकारी शासनादेश के अनुसार, 1359 फसली के पुराने रिकॉर्ड की अनिवार्यता के बजाय स्थलीय जांच को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यदि टीसी या परिवार रजिस्टर की नकल में जाति ‘कसौधन’ दर्ज है, तो प्रमाण-पत्र जारी करने का प्रावधान है। समाज का कहना है कि प्रमाण-पत्र नहीं मिलने से युवाओं को शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है, जिससे समुदाय में गहरा रोष है। कसौधन समाज ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया सुचारू नहीं की गई, तो वे तहसील मुख्यालय पर व्यापक धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर माता प्रसाद कसौधन, जयंत्री प्रसाद कसौधन, जगदम्बा कसौधन, सन्तोष कसौधन, पवन कसौधन, राजेश कसौधन, शिवशहाय, राजेश कसौधन, श्याम कसौधन, राजू कसौधन, शिवकुमार कसौधन, कमल कसौधन, मनोज कसौधन, आकाश कसौधन, प्रेम कसौधन, राजेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।