Basti News: निर्धारित डेसिबल की सीमा में बजेंगे डीजे
Basti News: बस्ती में, एसपी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीजे संचालकों को निर्देश दिया गया कि उन्हें निर्धारित डेसीबल सीमा का पालन करना है। इसके साथ ही अश्लील या धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले गीत नहीं बजाने की भी चेतावनी दी गई।

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। एसपी के निर्देश पर आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुवार को थाना हर्रैया परिसर में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में क्षेत्र के डीजे संचालकों की बैठक हुई। बैठक में डीजे संचालकों को निर्देश दिया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शासन द्वारा निर्धारित डेसीबल सीमा के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करें। किसी भी स्थिति में अश्लील, आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गीत न बजाए जाएं। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और ग्रामीण इलाकों के डीजे संचालक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


