गांधीनगर में बीच सड़क पर झूलने लगा 11 केवी पोल, मची अफरातफरी

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती। शहर के गांधी नगर स्थित टाउन क्लब के सामने शनिवार सुबह लगभग नौ

गांधीनगर में बीच सड़क पर झूलने लगा 11 केवी पोल, मची अफरातफरी

बस्ती। शहर के गांधी नगर स्थित टाउन क्लब के सामने शनिवार सुबह लगभग नौ बजे सड़क के किनारे मौजूद 11 केवी का पोल अचानक झूलने लगा। सड़क को क्रास कर रही केबल बीच सड़क पर काफी नीचे तक झूलने लगी। उधर से गुजर रहे कुछ वाहन में केबल फंसने पर ऐसा लगा कि पोल सड़क पर गिर जाएगा। पोल टूटने की सूचना डॉयल-112 व 33 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट को दी गई। उपकेंद्र से एसबीआई फीडर को बंद कराया गया। लगभग आधा घंटा तक सड़क पर अफरा तफरी मची रही। उपकेंद्र के स्टॉफ ने पहुंचकर सड़क पर झूल रहे केबल को काट कर अलग किया, इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

सड़क पर झूल रहे पोल को ठीक करने की कवायद की जा रही थी। टाउन क्लब के सामने लगे 11 केवी पोल पर ही सर्विस लाइन भी दौड़ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह के समय अचानक पोल धीरे-धीरे सड़क की ओर लटकता चला गया। पोल का काफी झुकाव हो जाने के बाद पोल से सड़क क्रास कर दूसरी ओर जा रहे केबल काफी नीचे तक झूलने लगे। इसी दौरान उधर से गुजर रहे वाहन में केबल फंस गया, जिससे एक मोटा केबल टूटकर जमीन पर आ गिरा, जबकि अन्य कई केबल झूलने लगे। देखने से ऐसा लग रहा था कि पोल किसी भी समय सड़क पर गिर सकता है। लोगों का कहना है कि लोहे के पोल का जमीन में मौजूद हिस्सा गल चुका है, जिससे पोल उसके ऊपर से गुजर रहे तारों के सहारे ही खड़ा हुआ है। जरा सा जोर पड़ने पर वह एक ओर झूल गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।